भारत देश के समाज की कहानी मेरी जुबानी | 


                शुरवात मैं समाज से ही करूँगा | तो देखा जाए भारत देश जो हमारा भारत देश है | और वँहा  के जो भारत वाशी है वो सभी अपने आप को बहुत अच्छा बहुत महान मानते है | और भारत देश के भारत वाशी अपने समाज को भी काफी अच्छा और काफी ऊंचा मानते है | भारत में जातिवाद जातपाद भी काफी ज्यादा मन जाता है | भारत में अनेको धर्म भी पाए जाते है | 
                 देखा जाए तो ये सभी बाते मुझे गलत भी लगती | भारत देश को आजाद हुए आज कई साल हो गए लेकिन  आज भी हमारा भारत पूरी तरह से आजाद नहीं हो पाया है | भारत देश में सिर्फ आदमियों को ही पूरी छूट दी जाती है महिलाओ के लिए कई सारे प्रतिबन्ध लगा दिए जाते है | जो की ये बात बिलकुल गलत है | 
                  और देखा जाए बात की जाए समानता की किताबो में भी पढ़ाया जाता है की  सबको समानता का अधिकार है लेकिन वो बात भी कही कही गलत साबित हो जाती है | हमारा जो भारत है वह पर इतना ही नहीं और भी कई सारे तरह के ज्ञान दिए जाते है समानता के बारे में लकिन वो सब वयर्थ लगता है कही कही पर | 

                    हम भारत वाशियो में सबसे बेकार बात क्या है पता है आपको ? हम सब जो है न भारत देश के ही होकर भी न हम अलग अलग राज्यों को एक नहीं मानते है | अकशर ये देखा जाता है की ये वो राज्य से है| उन लोगो के साथ ऐसा व्यहवार किया जाता है की वो किसी दुषरे देश से आए हो | जैसे की मैं  ही आपको एक उदहारण बता देता हु | अगर को व्यक्ति अगर उत्तर प्रदेश से है और वो महाराष्ट्रा में आता है तो उसके साथ बड़ा गन्दा बर्ताव किया जाता है | ऐसा क्यों ? मैं मानता हु की कुछ अच्छे और भले भी होते है उनको बात समझ में भी आता है लेकिन उनका क्या जो समझदार होकर भी नासमझ वाली बाते करते है |


 जातिवाद जातपाद :- 

                 भारत देश जो हैं | जो हमारा भारत हैं वो विविधताओं वाला देश है यहाँ पर आपको अनेक धर्म अनेक जात  के मिलेंगे | अगर मैं अपने हिसाब से बोलू तो मेरे बोलने का ये मतलब है अगर आप अलग अलग जात  धर्म से हो तो यार दूसरे धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाइये अगर मुद्दे की बात की जाए तो  हम्हें किसी भी धर्म किसी भी जात को छोटा और बड़ा नहीं मानना चाहिये | सबको सामान मानना चाहिये | 
अगर देखा जाए तो ठीक है न वो सामने वाला दूसरे जात  या धर्म का है लकिन वो इंसान भी तो है | 
                          मेरा कहने का मतलब ये है भारत देश में जातपात को बढ़ावा न देकर इंसानियत को बढ़ाना चाइये | किसी भी इंसान को छोटा और बड़ा नहीं मानना चाइये | 


                                                 अब सीधे मुद्दे की बात 



       अब मैं सीधे मुद्दे की बात पर आता हु |  अभी हाल ही में हुए काण्ड में जो की अभी हुआ था | डॉ प्रियंका जी के साथ |  डॉ प्रियंका जी के आरोपी पकडे तो गए है लेकिन कोई स्ट्रिक्ट एक्शन नहीं लिया जा रहा है | 
अगर बात की जाए भारत के कानून की तो सबसे कड़ा कानून भारत का है लेकिन हम सब कहा के कानून को सबसे कड़ा मानते है सऊदी या दुबई के कानून को सबसे कड़ा मन जाता है | भारत में क्या है कानून को सीधा काम में नहीं लाया जाता है क्युकी भारत देश के जो वाशी होते है वो होते ही है आलसी लोग वो क्या कानून को सीधा इस्तेमाल करे | भारत में बस एक ही चीज़ काफी ज्यादा प्रचलित है जब भी कोई केश लड़ा जाता है तो तुरंत कोई कारवाही थोड़ी न होती है | पहले उसपर बहस होगा | बहस होते होते जब समय ख़तम होता है तो क्या मिलता है बस तारिक  बस तारिक पर तारिक दी जाती है |  

                 अगर कानून को सही से इस्तेमाल करे | मुजरिमो को समय पर सजा और सही सजा दी जाए तो ऐसा काम कोई करेगा ही नहीं | दोबारा कोई सोच नहीं सकता है | लेकिन जो अभी हुआ उसपर बहुत अफसोश है मुझे की लोग भी दिन प्रति दिन मुर्ख होते जा रहे है | आज कुछ हुआ नहीं सबके स्टॉक्स पर पाओगे वो न्यूज़ | जस्टिस फॉर ये जस्टिस फॉर वो अरे खुद आगे क्यों नहीं आते हो | स्टॅट्स पर लगाने पर क्या न्याय मिल जाता है क्या ? लोग बस २ से ३ दिन के लिए स्टेटस पर लगाते है और चौथे दिन भूल जाते है |  फिर कभी ३ से ४ लोग साथ बैठते है चाय पानी के लिए फिर वही बात उठती है यार बहुत गलत हुआ ये यार बहुत गलत हुआ वो | अरे भाई काहे ऐसा चर्चा करते हो जब करना है तो न्याय के लिए खड़ा होकर दिखाओ | अपराधी को सजा जब कानून न दे तो खुद देकर दिखाओ | लेकिन आज कल के जो लोग है वो बस व्हाट्सप्प और फेसबुक तक ही सिमित है उशसे आगे नहीं बढ़ पाते है ज्यादा से ज्यादा क्या करते है स्टेटस लगाए फेसबुक पर शेयर कर दिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा दी | या तो व्हाट्सप्प की डीपी एक दिन के लिए हटा दी | उशसे ज्यादा और कुछ नहीं कर सकते आज कल के लोग | 


              अगर लड़ना हो तो मैदान में उतरो जंग का सामना करो और न्याय दिलाओ तब कहलायेगा मेरा भारत महान | 
लिखना और बताना तो और भी बहुत कुछ चाहता था लेकिन आप सब वो पढ़ नहीं पाओगे क्युकी आप के पास उतना समय थोड़ी न होता है | सबको तो बस अपने काम से मतलब रहता है | 


   अगर यहाँ तक आप पढ़ लिए तो उसके लिए धन्यवाद क्युकी आप भी कुछ नहीं कर सकते हो |

                                          जय हिन्द जय भारत | 

  


3 Comments

Thank you for your comment.

Post a Comment

Thank you for your comment.

Previous Post Next Post